Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, husband, woman 19-Jan-2026 08:59 AM

गोरखपुर में महिला बोली- पति कहता है बेच दूंगा:सुल्तानपुर में लड़कों को घर बुलाता है, शराब पीता है; दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालता है

गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही महिला अपने पति की हरकतों से शर्मसार है। महिला का आरोप है कि पति दोस्तों के साथ घर पर शराब पीता है। इसके बाद दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है। विरोध करने पर मारता-पीटता है। धमकी देता है कि दोस्तों से संबंध नहीं बनाओगी तो बाजार में बेच दूंगा।

आरोप है कि सुल्तानपुर जिले में रहने वाले ससुराल के अन्य लोग भी उसका साथ देते हैं। बोलते हैं कि घरवालों से 4 लाख रुपए मांग कर लाओ, तब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। महिला की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली थाने में सुल्तानपुर निवासी आरोपी पति समेत 8 के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

कोतवाली इलाके की महिला ने बताया कि उसका निकाह 4 अप्रैल 2021 को सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के युवक से हुआ था। 6 माह तक गृहस्थी ठीक से चली लेकिन इसके बाद ससुराल में पति, सास और अन्य लोग दहेज की मांग करने लगे। बोलते थे घरवालों से 4 लाख रुपए मांग कर लाओ।

मना करने पर मारते-पीटते थे। अक्सर मेरे कमरे में घुस जाते थे, तरह-तरह से यातना देते थे, अंगुलियां मोड़ देते थे, देवर कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करते थे। घर से बाहर भी नहीं निकलने देते थे।

Image Source Here...

रात में पति का झेलती थी अत्याचार

मेरे पति अक्सर रात में शराब पीकर आते थे, दोस्तों के साथ कमरे घुस जाते थे। यहां भी शराब पीते फिर मुझसे जबरदस्ती कहते थे कि मेरे दोस्तों से संबंध बनाओ। मेरे मना करने पर धमकी देते थे कि संबंध नहीं बनाओगी तब बाजार में तुम्हें बेच देंगे। शराब पीकर हमेशा मुझे मारते-पीटते थे।

रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर अपनी तीन ननदों से पति की शिकायत की। तब उन्होंने कहा कि जैसा भाई बोलते हैं, वैसा ही करो। नहीं करोगी तो इस घर में नहीं रह पाओगी। इसके बाद से ही मैं काफी डर गई थी।

महिला ने बताया कि 15 जनवरी को ससुराल वालों ने बस पर बैठाकर गोरखपुर स्थित घर भेज दिया। पति और ससुराल वालों ने बोला है कि 4 लाख रुपये का इंतजाम हो जाएगा, तभी घर आना।

कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सुल्तानपुर रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×