Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Income Tax 26-Feb-2026 04:56 PM

इनकम टैक्स का सर्वे:ठाकुर प्रसाद ज्वेलर्स पर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, वाराणसी और लखनऊ यूनिट भी शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स पर इनकम की इंटेलीजेंस क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन की टीम सर्वे करने पहुंची है। गुरूवार को सुबह से यह सर्वे जारी है। जानकारी के मुताबिक वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर तीनों यूनिट की 12 सदस्यीय टीम काम कर रही है।

वहीं गोरखपुर का शॉप अभी कस्टमर्स के लिए बंद है। जो लोग भी खरीदारी के लिए जा रहे हैं उन्हें गेट से ही वापस कर दिया जा रहा है। अंदर टीम मौजूद है और सर्वे कर रही है। इसके साथ ही शो रूम के किसी भी स्टाफ को बाहर नहीं जाने दिया गया है।

Image Source Here...

कस्टमर्स को वापस भेज दिया जा रहा

कस्टमर्स के पहुंचने पर गार्ड बता रहे हैं कि सिस्टम को कुछ गड़बड़ी हो गयी है, जिसकी वजह से सर्वे चल रहा है। आप लोग कल आइयेगा। इस दौरान शो रूम के बाहर दो फोरव्हीलर खड़ा दिखा। जो शायद इनकम टैक्स टीम का हो सकता है। टीम ने इस करवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा है। अभी सर्वे जारी है। ज्वेलर्स के ओनर भी अभी बात चीत करने को तैयार नहीं है। यह सर्वे कितने देर तक चलेगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×