BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Indian Oil Corporation, cricket stadium • गोरखपुर / चरगांवा • 20-02-2026

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड ने दिया 60 करोड़ रुपये का सहयोग, प्रदेश सरकार के साथ एमओयू, निर्माण पर 393 करोड़ रुपये होंगे खर्च

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से 60 करोड़ रुपये का सहयोग दिया जा रहा है। इस सहयोग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं IOCL के बीच एमओयू साइन किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताल नदोर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसके निर्माण पर लगभग 393 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह स्टेडियम केवल एक खेल संरचना नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की उभरती प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से क्षेत्र में खेल पर्यटन, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इंडियन ऑयल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता का यह मॉडल राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में सीएसआर के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में भी एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माणाधीन है, जिसे जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं, गोरखपुर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।

Image Source Here...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों के माध्यम से खेल भावना और फिटनेस की संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में राज्य सरकार ने प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण भी तीव्र गति से प्रगति पर है।

इसे पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक पिच, प्रैक्टिस एरिया, फ्लडलाइट्स, आधुनिक ड्रेसेिंग रूम, मीडिया सेंटर और हाई-एंड स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यह स्टेडियम बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा। साथ ही, यह युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, कौशल-विकास और उत्कृष्टता को नई दिशा देगा। परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंदर साहनी ने एमओयू को समूह के लिए गर्व की बात कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इंडियन ऑयल समूह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:55
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।