Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, patient • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

आयुष विश्वविद्यालय में अब इंश्योर्ड मरीजों को भी कैशलेस इलाज, 20 से अधिक कंपनियों से हुआ टाई-अप

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में अब हेल्थ इंश्योरेंस धारकों को भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों और थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) के साथ समझौता किया है। इसके बाद मरीजों को भर्ती के समय किसी प्रकार की अग्रिम राशि जमा नहीं करनी होगी।

Image Source Here...

कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के बाद अब निजी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों को भी कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा। मरीजों के भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च संबंधित इंश्योरेंस कंपनी वहन करेगी।

उन्होंने बताया कि पंचकर्म, सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, मोटापा और डायबिटीज से जुड़ी जटिल बीमारियों के उपचार सहित विभिन्न सेवाएं कैशलेस सुविधा के दायरे में होंगी। मरीजों को केवल अपना हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना होगा। अस्पताल का हेल्प डेस्क और TPA प्रतिनिधि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगे।

कुलपति के अनुसार, प्री-ऑथराइजेशन की प्रक्रिया लगभग 30 मिनट में पूरी कर ली जाएगी। आपातकालीन स्थिति में पूर्व स्वीकृति के बिना भी मरीज को तत्काल भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, स्टार हेल्थ, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एचडीएफसी एर्गो, बजाज आलियांज, न्यू इंडिया एश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस समेत 20 से अधिक इंश्योरेंस कंपनियों और TPA के साथ कैशलेस उपचार की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन का दावा है कि पूर्वांचल के आयुष क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली पहल है, जहां इतनी बड़ी संख्या में इंश्योरेंस कंपनियों की कैशलेस सुविधा एक ही संस्थान में उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

क्या होगा फायदा?

  • भर्ती के समय नहीं जमा करनी होगी एडवांस राशि
  • जांच, दवा, ऑपरेशन और पंचकर्म पर मिलेगी कैशलेस सुविधा
  • सिर्फ इंश्योरेंस कार्ड और आधार कार्ड जरूरी
  • इमरजेंसी में तत्काल भर्ती की सुविधा
  • 20 से अधिक इंश्योरेंस कंपनियों से टाई-अप

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी बोले, अब मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आयुष्मान भारत के साथ-साथ हेल्थ इंश्योरेंस धारकों को भी कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब