Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Interlocking, Bettiah, Kumarbagh 16-Feb-2026 03:44 PM

बेतिया-कुमारबाग के बीच इंटरलॉकिंग काम: गोरखपुर की कई ट्रेनें रद्द:16 से 18 फरवरी तक प्रभावित रहेंगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे प्रशासन ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में बेतिया-कुमारबाग स्टेशनों के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 18 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव किए हैं।

इस अवधि में कई गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं, कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है, जबकि कुछ को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन भी किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रूट डायवर्जन

Image Source Here...

रक्सौल/नरकटियागंज रूट से जुड़ी ट्रेनें

15273 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस,16 17 फरवरी को रक्सौल–सगौली–बेतिया–नरकटियागंज की जगह रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

15274 आनंद विहार टर्मिनल–रक्सौल एक्सप्रेस,16 फरवरी को नरकटियागंज–बेतिया–सगौली–रक्सौल के स्थान पर नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल होकर चलेगी।

15516 दानापुर–नरकटियागंज एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को रक्सौल–सगौली–बेतिया के बजाय रक्सौल–सिकटा होकर चलेगी।

15515 नरकटियागंज–दानापुर एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को बेतिया–सगौली–रक्सौल के बजाय सिकटा–रक्सौल होकर चलेगी।

मुजफ्फरपुर/सगौली रूट से जुड़ी ट्रेनें

12557 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के स्थान पर सगौली–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

12558 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस,16 फरवरी को नरकटियागंज–बेतिया–सगौली के बजाय नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल–सगौली होकर चलेगी।

15001 मुजफ्फरपुर–देहरादून एक्सप्रेस, 16 फरवरी को मुजफ्फरपुर–सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के बजाय मुजफ्फरपुर–सगौली–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

19270 मुजफ्फरपुर–पोरबंदर एक्सप्रेस, 16 फरवरी को सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के बजाय सगौली–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

बरौनी/बांद्रा टर्मिनस रूट

19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को मुजफ्फरपुर–सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के बजाय मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

वंदे भारत एवं अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें

26502 गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को नरकटियागंज–बेतिया–सगौली के स्थान पर नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल–सगौली होकर चलेगी।

26501 पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के बजाय सगौली–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

15705 कटिहार–दिल्ली एक्सप्रेस, 16 फरवरी को मुजफ्फरपुर–बापूधाम मोतिहारी–बेतिया–नरकटियागंज के बजाय मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस, 16 फरवरी को नरकटियागंज–बेतिया–बापूधाम मोतिहारी–मुजफ्फरपुर के बजाय नरकटियागंज–सिकटा–रक्सौल–सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।

15211 दरभंगा–अमृतसर एक्सप्रेस, 16 17 फरवरी को मुजफ्फरपुर–बापूधाम मोतिहारी–सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के बजाय मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

विशेष एवं अन्य ट्रेनें

09452 भागलपुर–गांधीधाम विशेष गाड़ी, 16 फरवरी को सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के स्थान पर मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

14011 राधिकापुर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 17 फरवरी को मुजफ्फरपुर–सगौली–बेतिया–नरकटियागंज के स्थान पर मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर चलेगी।

री-शिड्यूलिंग

19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 18 फरवरी को बरौनी से 150 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेशन

12557 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 18 फरवरी को कपरपुरा–सगौली के बीच 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन

14010 आनंद विहार टर्मिनल–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, 16 फरवरी को बापूधाम मोतिहारी के बजाय नरकटियागंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

14009 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 17 फरवरी को बापूधाम मोतिहारी के बजाय नरकटियागंज से चलेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। जिन स्टेशनों का मार्ग बदला गया है, वहां के यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी। देरी और मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रा समय बढ़ सकता है। रेलवे द्वारा यह बदलाव तकनीकी कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए किया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का परिचालन पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×