-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर
विश्वविद्यालय के होनहार स्टूडेंट और इंटरनेशनल किकबॉक्सर सनी सिंह ने एक बार फिर
खेल जगत में परचम लहराया है। सनी का सिलेक्शन सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग
कैंप के लिए हुआ है। जिसका आयोजन
अप्रैल महीने में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री
स्कूल में किया जाएगा। इस कैंप में मिली ट्रेनिंग से उन्हें आने वाली कई कंपटीशन
के लिए तैयार करेगी।
सनी डीडीयू के
समाजशास्त्र विभाग से एमए की डिग्री ले रहे हैं। अपने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर
उन्होंने स्पोर्ट्स में भी अलग पहचान बनाई है। उनके इस अचीवमेंट पर विश्वविद्यालय
परिवार में खुशी की लहर है।
करियर के लिए एक मील का पत्थर- कुलपति
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने
सनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- सनी सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और
अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। मिलिट्री स्कूल पुणे जैसी प्रतिष्ठित जगह पर
ट्रेनिंग लेना उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह नेशनल सीनियर
कैंप सनी की तैयारी को निखारने का बेहतरीन अवसर है।
विश्वविद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में उत्साह
सनी की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों
ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से
प्रो. अनुभूति दुबे (DSW), प्रो. कीर्ति
(डीन, कला संकाय), प्रो. विमलेश मिश्रा (क्रीड़ा अध्यक्ष),प्रो. अनुराग द्विवेदी, प्रो. मनीष
पांडेय, प्रो. राजीव, प्रो .संगीता पांडेय और प्रो. दीपेंद्र मोहन सिंह शामिल
रहे।
स्पॉन्सर्स का अटूट भरोसा
सनी सिंह के खेल सफर में मजबूती से साथ खड़े उनके स्पॉन्सर्स अतुल सर्राफ, अमरीश चंद्र, अमित बाथवाल और निखिल बुधवानी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा- हमें गर्व है कि सनी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देना जारी रखेंगे।