-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। तारामंडल स्थित
श्री बालाजी मंदिर दरबार में अष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य जगराता और प्रसाद वितरण
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि
तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायिका चेता सिंह ने अपने
भजनों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा दरबार भक्ति में डूबा रहा। श्रद्धालु
भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल से सराबोर हो गया।
हजारों
श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद जगराता देर रात
तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में
श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। खासकर महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम
के दौरान अनुशासित तरीके से प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें करीब 4000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के उपाध्यक्ष
अमितेश्वर कुमार दुबे (बबलू) ने बताया कि पूरे आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न
कराया गया और कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई।
समिति के
सदस्यों और स्थानीय लोगों का मिला पूरा सहयोग इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव आशुतोष कुमार
सिंह, राजेश समेत अवनीश पांडे, रितेश त्रिपाठी,
छोटू रंजन, बाबा, केके तिवारी, विनय पांडे, प्रदीप साहनी, आशुतोष पांडे सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा तारामंडल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सका।
श्रद्धालुओं ने की मंगल कामना कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।