Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi,sport, competition 07-Mar-2026 03:49 PM

12 मार्च से जूनियर खेल प्रतियोगिताएं, जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता 12 व 13 मार्च को

रूरल न्यूज नेटवर्क क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 मार्च से किया जाएगा। प्रतियोगिताएं शहर के विभिन्न खेल मैदानों और स्टेडियम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी, जिनमें अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Image Source Here...

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता 12 13 मार्च को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी। इसी के साथ 12 मार्च को ही जूनियर हॉकी, जूडो और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं भी वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में कराई जाएंगी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Image Source Here...

एथलेटिक्स और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं भी तय

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 15 मार्च को महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें 10 बालक और 10 बालिकाएं भाग लेंगे। इसके अलावा जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 16 17 मार्च को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित होगी।

वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल

 इसी क्रम में जिला स्तरीय जूनियर वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं 16 17 मार्च को क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु प्रमाणपत्र जरूरी

 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों और खेल प्रशिक्षकों से अपने विद्यालयों की टीमों और खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजने की अपील की है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×