-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के कराटे खिलाड़ी अमृत प्रभात रंजन का सिलेक्शन 69वें नेशनल लेवल स्कूल कराटे गेम्स के लिए हुआ है। अमृत अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीक और ताकत का लोहा मनवाएंगे। वे अंडर-17 आयु वर्ग के 82+ किलोग्राम (हैवीवेट) भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की चुनौती पेश करेंगे।
इस नेशनल
कंपटीशन का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में 26 से 31 जनवरी तक किया जा रहा है, जिसमें
देशभर के चुनिंदा कराटे खिलाड़ी शामिल होंगे। अमृत इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश
कराटे टीम में हिस्सा लेंगे।
बुधवार को वे गोरखपुर
से फैजाबाद (अयोध्या) के लिए रवाना हो गए, जहां उत्तर प्रदेश कराटे टीम के खिलाड़ी जुटेंगे
और वहां से पूरी टीम पुणे के लिए रवाना होगी।
कोचों ने दी सफलता
की शुभकामनाएं
अमृत की इस सफलता पर
जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। अमृत को फैजाबाद के लिए रवाना करते हुए
जिला कराटे संघ गोरखपुर के महासचिव और हेड कोच अभिषेक जायसवाल और अध्यक्ष महेश अग्रवाल
ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
साथ ही कोच अभिषेक गुप्ता, निर्भय गुप्ता, निखिल कुमार और आलोक सहित अन्य प्रशिक्षकों ने अमृत का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नेशनल गेम्स के लिए अग्रिम बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अमृत अपनी मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि गोरखपुर का मान भी बढ़ाएंगे।