-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर में मकर
संक्रांति के अवसर
पर गोरखनाथ मंदिर
में लगने वाले
खिचड़ी मेला को सकुशल संपन्न
कराने के लिए जिला प्रशासन
और यातायात पुलिस
ने ट्रैफिक डायवर्जन
एवं पार्किंग व्यवस्था
लागू कर दिया है। यह
व्यवस्था 14 जनवरी बुधवार
से मेला समाप्ति
तक प्रभावी रहेगी।
इस दौरान महानगर
क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों
पर वाहनों का
आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं नेपाल, बिहार
और अन्य जिलों
से आने वाले
श्रद्धालुओं के लिए
रूटवार पार्किंग बनाई
गई है। जहां
श्रद्धालु अपनी गाड़ियां
खड़ी कर सकेंगे।
इस तरह रहेगा डायवर्जन
–
तरंग ओवरब्रिज से हुमायूंपुर
चौराहा होते हुए
गोरखनाथ मंदिर की
ओर दो, तीन और चार
पहिया वाहनों का
प्रवेश पूरी तरह
प्रतिबंधित रहेगा। इसी
प्रकार रामलीला मैदान
से मानसरोवर मंदिर
होकर झूलेलाल मंदिर
की ओर तथा रामलीला मैदान से
पुराना गोरखपुर होते
हुए झव्या गली
मार्ग से गोरखनाथ
मंदिर जाने वाले
सभी प्रकार के
वाहनों पर रोक रहेगी। दशहरी
बाग तिराहा, कौड़ियहवा
मोड़ और जाहिदाबाद
तिराहा से भी मंदिर की
ओर किसी भी प्रकार के
वाहन नहीं जा सकेंगे।
- जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज
होकर गोरखनाथ मंदिर
की ओर तीन और चार
पहिया वाहनों का
आवागमन पूरी तरह
प्रतिबंधित किया गया
है। वहीं धर्मशाला
चौराहा से गोरखनाथ
मंदिर की ओर ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक और
लोडर प्रतिबंधित रहेंगे।
इन वाहनों को
जटाशंकर, गंगेज चौराहा,
दुर्गाबाड़ी तिराहा, सूरजकुंड ओवरब्रिज
और सुभाष चंद्र
बोस कॉलोनी होते
हुए अपने गंतव्य
की ओर भेजा जाएगा।
- यातायात तिराहा से
डायवर्जन के बाद
छोटे वाहन रेलवे
स्टेशन, रेलवे अंडरपास,
विछिया, कौवाबाग, असुरन
और खजांची चौराहा
होकर गंतव्य की
ओर जाएंगे। फर्टिलाइजर
फैक्टरी से निकलने
वाले भारी वाहनों
को झुंगिया, गुलरिहा,
भटहट, सोनबरसा और
महुआतर होते हुए
जंगल कौड़िया की
ओर भेजा जाएगा।
- भारी वाहनों के
लिए भी विशेष
डायवर्जन लागू किया
गया है। वाराणसी
और लखनऊ की ओर से
सोनौली, सिद्धार्थनगर, फरेन्दा
और महराजगंज जाने
वाले भारी वाहन
(श्रद्धालुओं के वाहनों
को छोड़कर) कालेसर
फोरलेन, जंगल कौड़िया
और चिउटहा मार्ग
से जाएंगे। इसी
प्रकार इन क्षेत्रों
से लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाले
वाहन भी इसी रूट का
प्रयोग करेंगे। सिद्धार्थनगर,
सोनौली और फरेंदा
से गोरखपुर आने
वाले भारी वाहन
बरगदवा से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
रूटवार पार्किंग तय, पार्क होंगे
अलग-अलग मार्गों से
आने वाले वाहन
गोरखनाथ मंदिर में
लगने वाले खिचड़ी
मेला के दौरान
श्रद्धालुओं की भारी
भीड़ और वाहनों
के दबाव को देखते हुए
जिला प्रशासन व
यातायात पुलिस ने
रूटवार पार्किंग व्यवस्था
लागू की है। अलग-अलग
दिशाओं से आने वाले वाहनों
के लिए पार्किंग
स्थल चिन्हित किए
गए हैं। ताकि
यातायात सुचारु रहे
और मेला क्षेत्र
में जाम की स्थिति न
बने।
रूट नंबर 1 :
बिहार, बलिया, देवरिया,
वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर,
जौनपुर, लखनऊ, बस्ती
और संतकबीर नगर
मार्ग की ओर से आने
वाले वाहनों के
लिए पार्किंग भगवती
महिला महाविद्यालय परिसर
और गोरखनाथ ओवरब्रिज
चढ़ने से पहले दक्षिणी छोर स्थित
आरपीएफ ग्राउंड में
बनाई गई है।
रूट नंबर 2 :
सिद्धार्थनगर,
फरेन्दा, नेपाल, सोनौली,
महराजगंज, पीपीगंज, कैम्पियरगंज, पिपराइच,
भटहट, गुलरिहा और
चिलुआताल मार्ग से
आने वाले वाहनों
की पार्किंग लेबर
तिराहा से रामनगर
तिराहा, नथमलपुर बगीचा
पार्किंग, औद्यौगिक क्षेत्र मोड़
से रामनगर तिराहा
तक सड़क के दोनों तरफ
और स्प्रिंगर स्कूल
मोड़ रोड के दोनों पटरियों
पर बनाई गई है।
रूट नंबर 3 :
शहर क्षेत्र राजघाट, कोतवाली,
तिवारीपुर, सूरजकुंड कॉलोनी मार्ग
से आने वाले
वाहनों के लिए रामलीला मैदान अंधियारी
बाग रामलीला मैदान
और मौलाना आजाद
गर्ल्स इंटर कॉलेज
परिसर में पार्किंग
की व्यवस्था रहेगी।
रूट नंबर 4 :
ग्रीन सिटी, डोमिनगढ़
और आसपास के
क्षेत्रों से आने
वाले वाहनों को
शान्तिवरन मैरेज लॉन
तथा कौड़िहवा मोड़
स्थित नवनिर्मित एस्प्रा
कॉम्प्लेक्स में पार्क
कराया जाएगा।
रूट नंबर 5 :
शाहपुर, असुरन, एचएन
सिंह मार्ग और
हड़हवा फाटक की ओर से
आने वाले वाहनों
की पार्किंग अंसारी
रोड गोरखनाथ स्थित
दीपू पासवान और
बकार हुसैन की
जमीन पर की जाएगी।
प्रशासन-पुलिस वाहन पार्किंग
:
ड्यूटी में लगे
पुलिस व प्रशासनिक
अधिकारियों और कर्मचारियों
के वाहनों की
पार्किंग मेवालाल गुरुकुल स्कूल,
गोरखनाथ मंदिर गेट
नंबर–4 (निकास द्वार)
के पास निर्धारित
की गई है।
भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग
एरिया:
खिचड़ी मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। झूलेलाल मंदिर के पास स्थित रैन बसेरा (चैत्र दीप मैरेज लॉन के निकट) में 500 लोगों, महायोगी गोरखनाथ कॉम्प्लेक्स में 500 लोगों तथा इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 400 लोगों के ठहराव की व्यवस्था की गई है।