Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, petrol 26-Mar-2026 04:39 PM

पेट्रोल के लिए चले लात-घूंसे, युवक का शर्ट निकालकर मारते रहे लोग

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के बीच पैनिक का माहौल बन गया है। इसी बीच शहर के सुभाष चंद्र बोस नगर में मौजूद भारत पेट्रोलियम पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार देर रात पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर काफी भीड़ जुट गई थी।

सोशल मीडिया पर पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर खबरें और पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिससे लोग घबराकर बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे थे।

इसी दौरान लाइन में खड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image Source Here...

पंप मैनेजर ने कहा- लोग घबराए हुए हैं

पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष मिश्रा ने बताया वायराल वीडियो बुधवार की रात का है। शाम से ही लोगों की भीड़ लगानी शुरू हो गई थी। रात में पंप पर काफी भीड़ थी और कुछ लोग आपस में बहस करने लगे थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। बीच बचाव में हम लोग भी उतरे। हालांकि मेरे यहां पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है।

मेरी जनता से यही अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और घबराहट में आकर भीड़ न लगाएं। स्थिति को संभालने के लिए पंप पर लिमिट भी तय की गई है-

  • बाइक के लिए 200 रुपये तक पेट्रोल
  • चार पहिया वाहनों के लिए 1000 रुपये तक पेट्रोल
Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×