Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Holi .liquor 06-Mar-2026 01:27 PM

होली पर 55 करोड़ की शराब गटक गए शौकीन

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में होली में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। शहर हो या आसपास के गांव शौकीनों ने जमकर जाम छलकाया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महज तीन दिनों के अंदर लोगों ने 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब और बीयर खरीदी। इस दौरान देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। जानकारी के अनुसार, इन तीन दिनों में सबसे ज्यादा देसी शराब की मांग रही।

जिले भर में करीब 3 लाख 92 हजार लीटर से ज्यादा देसी शराब की खपत हुई। वहीं, अंग्रेजी शराब के शौकीनों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और कुल 1 लाख 61 हजार से ज्यादा बोतलों की खरीदारी की।

बीयर की भी हुई रिकॉर्ड बिक्री

 होली के जश्न में बीयर की भी भारी मांग रही। तीन दिनों के अंदर 3 लाख 19 हजार से ज्यादा बीयर के केन बेचे गए। कई लोगों ने तो त्योहार की भीड़ से बचने के लिए पहले ही स्टॉक जमा कर लिया था, जबकि दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक लंबी लाइनें लगी रही। 

Image Source Here...

विभाग ने की सख्ती, बढ़ा सरकारी खजाना

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर साल होली पर बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस बार का आंकड़ा काफी बड़ा है। इतनी बड़ी बिक्री से सरकार को अच्छा राजस्व मिला।

त्योहार के दौरान कहीं गलत या अवैध शराब न बिके, इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने कई जगह छापेमारी भी की और दुकानों की जांच की और नियमों का पालन करवा कर ही बिक्री की अनुमति दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×