Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Literacy seminar 13-Mar-2026 06:28 PM

हरिसहाय लॉ कॉलेज में साक्षरता संगोष्ठी, जागरूकता रैली का आयोजन

रूरल न्यूज नेटवर्क शुक्रवार को हरि सहाय लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन साक्षरता संगोष्ठी और साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने भविष्य में समाज को साक्षर बनाने का संकल्प लिया।

Image Source Here...


कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी कहा कि किसी भी राष्ट्र के प्रगति में शिक्षित समाज का बहुमूल्य योगदान है। विधि के विद्यार्थी एनएसएस के माध्यम से साक्षर भारत सशक्त भारत का निर्माण और शिक्षा के माध्यम से ही जन जागरूकता को समाज में स्थापित कर सकते है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ सतीश चन्द्र उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सहायक आचार्य स्वप्निल पांडे, जावेद अनवर, राहुल यादव, अनुपम सिंह, कुमारी चंदा यादव, प्रोजित श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×