BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, LLB • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

गोरखपुर युनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र को बदमाशों ने पीटा, कैंट थाने में केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले LLB थर्ड ईयर के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉ डिपार्टमेंट के ही फोर्थ ईयर के दो छात्रों ने पीड़ित को जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर हथियार से पीटा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्र की शिकायत पर कैंट थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

शाहपुर इलाके के मोहनापुर जंगल हकीम नंबर-2 के रहने वाले प्राजल वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। प्राजल यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। आरोप है कि 1 जून की दोपहर करीब 3 बजे वह यूनिवर्सिटी के पंत पार्क के सामने था। तभी लॉ डिपार्टमेंट के फोर्थ ईयर के दो छात्रों और उनके कुछ अनजान साथियों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया।

Image Source Here...

मोबाइल तोड़ा और मारा

पीड़ित छात्र का कहना है कि उन लोगों ने पहले उसे गाली दी और उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे। जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और उसके बट से प्राजल पर हमला किया। जाते-जाते उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।

इन लोगों पर केस दर्ज

 इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने कैंट थाने में शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवांश सिंह, मोहित यादव और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी सच होगा, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।