Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, follower, video • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

रील के फालोअर्स बढ़ाने का दिया लालच, महिला का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क एक महिला से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला सामना आया है। आरोपी ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर पहले खुद फॉलो किया। उसके बाद चैटिंग शुरू कर दी। फिर फॉलोअर बढ़ाने का लालच देकर नजदीकियां बढ़ाई। आरोप है कि उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाया। जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा और लाखों रुपए ऐंठ लिए। फोन करके महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। परेशान होकर महिला ने कैंट थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Image Source Here...

इसी बीच बलिया के धीरज नाम का एक व्यक्ति उसे फॉलो किया। धीरे- धीरे उससे चैटिंग करने लगा। बातचीत बढ़ती गई। एक दिन धीरज उस महिला को फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया। महिला उसके जाल में फंस गई। जिसकी वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।

Image Source Here...

समय-समय पर रुपयों की डिमांड करता था

महिला ने उस पर विश्वास करना शुरू कर दिया। इसके लिए धीरज ने बहुत पैसे लिए। लेकिन कुछ किया नहीं। समय- समय पर रुपयों की डिमांड करता था। आरोप है कि उसने युवती का कोई अश्लील वीडियो बना रखा था। उसी के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

कहता था कि मैं जैसा बोलता हूं, वैसा करो। नहीं तो यह वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसी डर से महिला सब कुछ चुपचाप सहती रही और समय- समय पर जितना कहता, उतने रुपए भेजती रहती थी। महिला के अनुसार ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला करीब दो वर्षों से चल रहा है।

दर्ज कराई FIR

तंग आकर उसने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धीरज उसके पास फोन करता है और कहता है कि मेरा साथ मत छोड़ना। नहीं तो तुम्हारे पति और तुम्हें दोनों को जान से मार दूंगा। बार- बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

पेंटिंग का काम करता है आरोपी

जानकारी के अनुसार धीरज मौर्य बलिया जिले का मूल निवासी है लेकिन महाराष्ट्र के अहमद नगर शिवाजी कॉलोनी में रहकर पेंटिंग का काम करता है। वहीं से वो लगातार ब्लैकमेल करता है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार - महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब