Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Madan Mohan Malaviya, University 18-Mar-2026 03:39 PM

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी ने एचई हायर एजुकेशन रैंकिंग में ग्लोबल लेवल पर 21वीं रैंक हासिल की

रूरल न्यूज नेटवर्क। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (MMMUT) ने एचई हायर एजुकेशन रैंकिंग-2026 में ग्लोबल लेवल पर 21वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यूनिवर्सिटी को 10,000 में से 8321 स्कोर मिला है, जिससे इसकी इंटरनेशनल पहचान और मजबूत हुई है। इस बार रैंकिंग में 95 देशों के 507 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया। सभी संस्थानों का असेसमेंट एक एडवांस्ड फ्रेमवर्क के तहत किया गया, जिसमें 138 परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स का इस्तेमाल हुआ।

Image Source Here...

ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर हुआ मूल्यांकन

यह रैंकिंग ट्रेडिशनल सिस्टम से अलग है, क्योंकि इसमें सिर्फ एकेडमिक रिजल्ट नहीं बल्कि ओवरऑल परफॉर्मेंस को इवैल्यूएट किया जाता है। इसमें टीचिंग क्वालिटी, इंस्टिट्यूशनल ग्रोथ, सोशल इम्पैक्ट और इनोवेशन जैसे अहम फैक्टर्स को शामिल किया गया। MMMUT ने इन सभी पैरामीटर्स पर कंसिस्टेंट और स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस दिखाया। खासकर टीचिंग स्टैंडर्ड, रिसर्च वर्क और इनोवेशन के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिसके चलते उसे ग्लोबल टॉप यूनिवर्सिटीज में जगह मिली।

कुलपति ने बताया टीम एफर्ट का रिजल्ट

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इस अचीवमेंट को यूनिवर्सिटी के फैकल्टी, स्टूडेंट्स और स्टाफ के टीम एफर्ट का रिजल्ट बताया। उन्होंने कहा कि यह रैंक इस बात का प्रमाण है कि यूनिवर्सिटी एकेडमिक एक्सीलेंस और इनोवेशन के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूनिवर्सिटी का फोकस रिसर्च, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन और नए इनोवेशन पर और बढ़ाया जाएगा, ताकि ग्लोबल रैंकिंग में और बेहतर पोजीशन हासिल की जा सके।

एजुकेशनल पहचान को मिला बूस्ट

इस अचीवमेंट से गोरखपुर की एजुकेशनल पहचान को भी नया बूस्ट मिला है। इससे यहां के स्टूडेंट्स के लिए बेहतर लर्निंग एनवायरनमेंट और फ्यूचर ऑपर्च्युनिटीज के रास्ते और मजबूत होंगे

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×