-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर में उप्र
मदरसा शिक्षा परिषद
की वर्ष 2026 की
वार्षिक परीक्षाओं को
शांतिपूर्ण और सही
ढंग से कराने
के लिए जिला
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
ने सभी तैयारियां
पूरी कर ली हैं। परीक्षा
के दौरान कड़ी
निगरानी की व्यवस्था
रहेगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
की अध्यक्षता में
सभी परीक्षा केंद्र
व्यवस्थापक और सह-व्यवस्थापक की बैठक होगी। बैठक
में परीक्षा संचालन,
अनुशासन और निगरानी
से जुड़े निर्देश
दिए जाएंगे।
जानें परीक्षा की तारीख और समय
जिले में उत्तर
प्रदेश मदरसा शिक्षा
परिषद की परीक्षाएं
9 से 14 फरवरी के
बीच होंगी। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी)
की परीक्षा सुबह
8 बजे से 11 बजे
तक और आलिम
(सीनियर सेकेंडरी) की
परीक्षा दोपहर 2 बजे
से शाम 5 बजे
तक होगी।
इस साल जिले
में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए
गए हैं। इन केंद्रों पर 1086 बच्चे
परीक्षा देंगे। सभी
केंद्रों पर सीसीटीवी
कैमरों से निगरानी
की जाएगी।
कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
परीक्षा की निगरानी
वेबकास्टिंग के जरिए
राज्य स्तर से भी की
जाएगी। किसी भी गड़बड़ी को रोकने
के लिए जिलाधिकारी
ने दो सचल दल और
तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट
तैनात किए हैं।
परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र उप्र मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने मदरसा संचालकों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों को समय से परीक्षा केंद्रों की जानकारी दें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।