Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Maharashtra, Deputy CM, Ajit Pawar, plane crash 28-Jan-2026 01:50 PM

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला, जलकर खाक

रूरल न्यूज नेटवर्क। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

Image Source Here...

पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने 'मेडे' कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था। हादसे के समय अजित के चाचा शरद पवार मुंबई और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। जानकारी मिलते ही वे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए।

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने आज स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की है, वहीं राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Image Source Here...

AAIB की टीम बारामती रवाना, हादसे की जांच करेगी

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गई है ताकि दुर्घटना वाली जगह का मुआयना किया जा सके और जांच शुरू की जा सके।

Image Source Here...

6 बार डिप्टी CM बने, लेकिन कभी CM नहीं बन पाए अजित

22 जुलाई 1959 को आशा और अनंतराव पवार के घर जन्मे अजित पवार ने 1982 में अपने चाचा (उनके पिता के छोटे भाई) शरद पवार के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा, जब उन्हें एक चीनी मिल के बोर्ड में चुना गया।

रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। अनुभवी राजनेता, अजित पवार ने कभी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा नहीं छिपाई। जुलाई 2023 में BJP और शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने से पहले, वे नवंबर 2019 में उपमुख्यमंत्री थे जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनकी सरकार मुश्किल से दो दिन चली।

अजित पवार मौजूदा सरकार में वित्त और योजना मंत्री थे। अगले महीने 23 फरवरी को मुंबई में राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने पर 2026-27 का बजट पेश करने वाले थे।

Image Source Here...

जौनपुर की रहने वाली थी फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली

विमान हादसे में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर जिले के केराकत तहसील की निवासी थी। पिछले पांच-छह साल से पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही थी।

 

हादसे में मारे गए 5 लोगों के नाम

  • अजित पवार- उपमुख्यमंत्री
  • एचसी विदिप जाधव, अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी
  • कैप्टन सुमित कपूर- पायलट
  • कैप्टन शांभवी पाठक- पायलट
  • पिंकी माली- फ्लाइट अटेंडेंट 
  • पीएम मोदी बोले- अजित जनता के नेता थे
  • अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम ने CM देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने X पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।" 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×