Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, arreste 03-Jun-2026 02:10 PM

डिवाइडर पर कार चढ़ाने वाला गिरफ्तार, शराब के नशे में कर रहा था ड्राइविंग, गाड़ी सीज

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में सोमवार की देर रात नशे की हालत में कार चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी गाड़ी भी सीज कर दी गई है। आरोपी की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंची और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

इसके अलावा बड़ा हादसा होते-होते टला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चालक का ब्रेथ एनालाइजर का टेस्ट करवाया। जिसमें आरोपी शराब के नशे में पाया गया। मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की गई। घटना मोहद्दीपुर स्थित आधार सेवा केंद्र के पास के हुई थी। 

Image Source Here...

शहर के व्यस्ततम इलाके मोहद्दीपुर स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे आ रहे वाहन चालकों ने किसी तरह ब्रेक लगाकर खुद को सुरक्षित किया, जिससे बड़ा सड़क हादसा टल गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। शहर की ओर आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर फंस गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए शहर की ओर आने वाली लेन पर यातायात प्रभावित हो गया।

चालक को मामूली चोटें आई थीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई थीं। उसकी पहचान महाराजगंज जिले के कोठीभार क्षेत्र निवासी शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। वह देवरिया से लौट रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×