BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Manager, Decent Hospital, Trauma Centre • गोरखपुर / चरगांवा • 16-03-2026

डिसेंट हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर का मैनेजर गिरफ्तार, 12 मरीजों को बिना भर्ती किए बीमा क्लेम जमा कराने की कोशिश

रूरल न्यूज नेटवर्क। तारामंडल के बुद्ध विहार पार्ट-ए स्थित सील किए गए डिसेंट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के मैनेजर ताहिर खान को रामगढ़ताल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से ​शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि अस्पताल ने 12 मरीजों को भर्ती किए बिना उनके नाम पर बीमा क्लेम जमा कराने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Image Source Here...

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर करता था ठगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गेहुआसागर निवासी ताहिर खान के रूप में हुई। वह पहले भी हेल्थ इंश्योरेंस ठगी के मामले में जेल जा चुका था। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के सीनियर मैनेजर डॉ. अचिंत्य रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अस्पताल ने इलाज से जुड़े दस्तावेज, मेडिकल पेपर और डॉक्टर के हस्ताक्षर फर्जी बनाकर बीमा कंपनी को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया था।

कंपनी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, दस्तावेजों में इलाज करने वाले डॉक्टर के रूप में डॉ. अजय कुमार सिंह का नाम दर्ज है, जबकि उन्होंने लिखित रूप से स्पष्ट किया है कि वे अप्रैल 2025 से इस अस्पताल से जुड़े नहीं हैं और जिन मरीजों के नाम से क्लेम दाखिल किए गए, उनका उन्होंने कोई इलाज नहीं किया। इसके साथ ही क्लेम के साथ लगाए गए कई लैब रिपोर्ट भी फर्जी पाए गए। जिन पैथोलॉजिस्ट के नाम रिपोर्ट में दर्ज थे, उन्होंने अस्पताल से किसी भी संबंध से इनकार किया। भर्ती रजिस्टर, डिस्चार्ज समरी और बिलिंग दस्तावेजों में भी कई गड़बड़ियां पाई गईं, जिससे फर्जी बीमा क्लेम का संदेह और मजबूत हुआ।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बजाज एलायंज इंश्योरेंस कंपनी ने भी इसी अस्पताल के खिलाफ फर्जी डॉक्टर के नाम, फर्जी मेडिकल पेपर और बनावटी बिल के आधार पर क्लेम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के ​आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।