-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर होली पर्व के दौरान यात्रियों की
बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन का
निर्णय लिया है। इसी क्रम में भारतीय रेल द्वारा सियालदह–गोरखपुर तथा
आसनसोल–गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिससे
पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 03131/03132
सियालदह–गोरखपुर–सियालदह
होली विशेष ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। 03131 सियालदह–गोरखपुर होली
स्पेशल 26 फरवरी तथा 02
और 05 मार्च 2026
को सियालदह
रेलवे स्टेशन से रात 23:50 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन
नैहाटी, बैण्डेल,
बर्द्धमान,
दुर्गापुर,
आसनसोल,
चित्तरंजन,
मधुपुर,
जसीडीह,
झाझा, किऊल और बरौनी
होते हुए शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान तथा देवरिया सदर में ठहराव के बाद अगले दिन शाम 18:00
बजे गोरखपुर
जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 03132 गोरखपुर–सियालदह होली स्पेशल 27 फरवरी तथा 03 और 06 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान होते हुए अगले दिन शाम 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।