-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। सीएम योगी
आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गोरखपुर एसटीएफ ने
गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार का रहने वाला मौलाना है। गोरखपुर एसटीएफ मौलाना
अब्दुल्ला सलीम से पूछताछ कर रही है।
रविवार को एक
वीडियो सामने आया था, जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सलीम किसी धार्मिक जलसे में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता
दिखाई दिया।
मौलाना के खिलाफ 80 से ज्यादा FIR दर्ज
वीडियो सामने
आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन
शुरू हो गए थे। कैंट थाना समेत पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से अधिक एफआईआर
दर्ज किया जा चुका है।
स्थानीय वकीलों
ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कैंट थाने में आरोपी मौलाना अब्दुल्ला
सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने
बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए जांच चल रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी की धारा नहीं है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।