Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mayor • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

3 साल पूरे होने पर सीएम से मिले महापौर, भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा, उपलब्धियां भी गिनाईं

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की ओर से पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस दौरान मेयर ने बताया कि नगर निगम ने बीते तीन वर्षों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और हरित क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसके अलावा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चल रही योजनाओं और आगामी विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करने की होती है। उन्होंने विकास कार्यों को और गति देने, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने पर जोर दिया।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। गोरखपुर में भी विकास कार्यों को नई दिशा मिली है।

Image Source Here...

महापौर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में नगर निगम गोरखपुर लगातार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ला, विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, उपसभापति पवन कुमार त्रिपाठी, पार्षद रणंजय सिंह ‘जुगनू’, धर्मदेव चौहान, ऋषि मोहन वर्मा, दुर्गेश बजाज, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, रंजुला रावत, पूर्व पार्षद राधेश्याम रावत एवं सौरभ कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:41
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब