70% से अधिक मार्क्स लाने वाले मेधावियों का सम्मान, प्रजापति समाज के 200 होनहार स्टूडेंट्स को मेडल से नवाजा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के
हरिओम नगर के वैष्णवी लॉन में प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन की ओर से एक सम्मान
समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में साल 2026 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और टेक्निकल पढ़ाई की परीक्षाओं में 70% से अधिक नंबर लाने वाले प्रजापति समाज के लगभग 200 होनहार छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों के हाथों मेडल, सर्टिफिकेट, स्कूल बैग और
मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
महापुरुषों को याद कर हुई
शुरुआत
प्रोग्राम की शुरुआत दीप
जलाकर और डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर, डॉक्टर
रत्नाप्पा कुम्हार और संतराम बी.ए. की तस्वीरों पर फूल चढ़ाकर की गई। इसके बाद
संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों—ए.डी.जे. कमलापति प्रजापति, महंत बालक दास (अयोध्या), वीरेंद्र
प्रजापति, छितेश्वर प्रजापति, डॉक्टर बरदानी प्रजापति, बालकिशुन
प्रजापति और डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति का माला पहनाकर स्वागत किया।
Image Source Here...
'शिक्षा वो
शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा'
मंच से बोलते हुए प्रोफेसर
डॉक्टर रामकोमल प्रजापति ने बच्चों से कहा कि वे एक मजबूत इरादे के साथ अपने बड़े
लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जी-जान से जुट जाएं। वहीं महंत बालक दास ने शिक्षा
की अहमियत बताते हुए कहा कि पढ़ाई के दम पर ही कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
राजेश प्रजापति ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी हमारा समाज मुख्य धारा से पीछे
है। इसलिए बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए ताकि सफलता जरूर मिले। इनके
अलावा ए.डी.जे. कमलापति प्रजापति, इंजीनियर
वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर विकास चक्रधारी और कुंदन प्रजापति जैसे
कई बड़े अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।
Image Source Here...
इन होनहार बच्चों को मिला
सम्मान
सम्मान पाने वाले बच्चों
में मुख्य रूप से हाईस्कूल में खुशी प्रजापति, रोशनी, सुनैना, अभय, सृष्टि और रोहन प्रजापति। इंटरमीडिएट में अनुराग प्रजापति, संध्या, विद्या, स्तुति, अंशु और शिवम
प्रजापति। हायर एजुकेशन में पल्लवी प्रजापति और मिताली प्रजापति शामिल हैं।
पूरी टीम की मेहनत से सफल
रहा प्रोग्राम
इस पूरे आयोजन को कामयाब
बनाने में प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश प्रजापति के
साथ उनकी पूरी टीम—विनय प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति
(टीचर), अजय प्रजापति, अंबिके प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति (पार्षद), राधेश्याम प्रजापति (पत्रकार), इंजीनियर सुभाष प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, दुर्गा
प्रसाद प्रजापति (बी.डी.ओ.), रामलखन प्रजापति, विवेश, संजय, अविनाश और असरफी लाल प्रजापति समेत सैकड़ों लोगों का
अहम योगदान रहा।
Share On :
×
20:54
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब