BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, seminar • गोरखपुर / चरगांवा • 16-06-2026

बुजुर्गों के सम्मान को लेकर दिया संदेश, सीनियर सिटीजन सेंटर में संगोष्ठी, अधिकार-सुरक्षा पर चर्चा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में बुजुर्गों के साथ होने वाली अनदेखी, अकेलापन और मानसिक तनाव उनकी सेहत पर गहरा असर डाल रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर माहौल, परिवार का साथ और सम्मान देना बेहद जरूरी है।

Image Source Here...

यह बातें अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सीनियर सिटीजन सेंटर में आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहीं।

मुख्य वक्ता डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि बुजुर्गों के साथ उपेक्षा, अपमान और मानसिक तनाव केवल सामाजिक समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है। परिवार से दूरी और अकेलेपन के कारण बुजुर्गों में डिप्रेशन, नींद न आना, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, याददाश्त कमजोर होना, दिल की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में दवाओं के साथ परिवार का सहयोग और अपनापन भी जरूरी होता है। नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान, योग, प्राणायाम और सकारात्मक माहौल बुजुर्गों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग बीमारियों से बचाव और होम्योपैथिक इलाज की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

 बुजुर्ग परिवार और समाज की मजबूत कड़ी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों के पास जीवन का लंबा अनुभव होता है, जिससे परिवार और नई पीढ़ी को सीख मिलती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और सहयोग देना चाहिए।

संगोष्ठी में बुजुर्गों के अधिकार, उनकी सुरक्षा और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। मौजूद लोगों ने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहने और किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।