BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Minor girl, love, Instagram • गोरखपुर / चरगांवा • 12-02-2026

नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार, लड़की, बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क। नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है।

Image Source Here...

टेडी डे के दिन यानी 10 फरवरी को लड़की भाई के साथ 70 किमी दूर बस्ती बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने कॉल की, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। तब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार देर रात नाबालिग लड़की को बस्ती से बरामद कर लिया। बुधवार सुबह लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पिछले 6 महीने से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। पूरा मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की सिलाई का काम सीखती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ टेलर के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली।

Image Source Here...

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। इसी बीच देर शाम किशोरी के पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनकी बेटी और बेटे को घर लाने की बात कही। हालांकि बातचीत के कुछ देर बाद ही वह नंबर भी बंद हो गया। बेटी से संपर्क न हो पाने पर पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार देर रात बस्ती जिले में दबिश देकर लड़की, उसके भाई और उसके बॉयफ्रेंड को बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को सुरक्षित गोरखपुर ले आई है।

सिलाई सीखने के बहाने मिलने जाती थी

पूछताछ में लड़की ने बताया कि 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हम दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। हम एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद मिलना-जुलना होने लगा।

सिलाई के बहाने मैं घर निकल जाती थी। इसके बाद कभी बस तो कभी ट्रेन पकड़कर मैं बस्ती पहुंच जाती है। यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलती थी। हम दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते हैं।

तहरीर मिलने के बाद की कार्रवाई की जाएगी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामला की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोरी स्वेच्छा से गई थी या किसी प्रकार का दबाव था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।