-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर के गोरखनाथ
थाना क्षेत्र से
लूट के एक पुराने मामले
में पुलिस पर
उचित कार्रवाई न
करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि
बदमाशों ने अधिवक्ता
के बुजुर्ग पिता
को गाड़ी में
बैठाया और उनकी सोने की
अंगूठी और 2500 रुपए
लेकर फरार हो गए।
वारदात के बाद
पीड़ित ने तत्काल
गोरखनाथ थाने में
FIR दर्ज करवाई। लेकिन
उनका आरोप है कि लगभग
7 दिन बीत जानें
के बावजूद पुलिस
ने कोई कार्रवाई
नहीं की है। जिसके बाद
एडवोकेट आशुतोष और
उनके साथी सोमवार
को SSP ऑफिस पहुंचे
और उन्हें प्रार्थना
पत्र सौंपते हुए
तत्काल कार्रवाई की
मांग की।
पूरा मामला...
प्रार्थना पत्र के
माध्यम से आशुतोष
ने बताया कि
उनके पिता जयराम
शुक्ला 12 जनवरी को
दोपहर 02:30 के आप-पास में
धर्मशाला से ऑटो
करके चन्द्रा पेट्रोल
पम्प के पास उतरे और
घर जाने के लिए रोड
क्रास करके आर०एस०
स्टील माधव धाम
गली के रोड पर पहुंचे।
उसी समय बरगदवा
की तरफ से एक सफेद
रंग की कार से आते
हुये दो व्यक्तियों
ने गाड़ी के
अन्दर से ही नमस्कार किया और बातों में
उलझाकर अपने कार
में बैठा लिया।
फिर वह लोग गाडी को
यू-टर्न लेकर
बरगदवा की तरफ जाने लगे।
उसी दौरान गाड़ी
के अंदर पिता
को डरा-धमका
कर एक सोने की अंगूठी
और पास में रखे 2500 रु० लूट लिए और
कुछ दूर जाने
के बाद उन्हें
धक्का देकर उतार
कर बरगदवा की
तरफ ही भाग गए।
तत्काल पुलिस को सूचना
दी
आशुतोष के पिता
ने उसके बाद
होश संभाल कर
तत्काल 112 नंबर डायल
किया और पुलिस
को सूचना दी।
साथ ही लिखित
प्रार्थना पत्र थाना-गोरखनाथ में दिया।
अब उनका आरोप
है कि आज तक कोई
उचित कार्यवाही नहीं
किया गया।
एडवोकेट आशुतोष का
कहना है कि मुख्यमंत्री गृह जनपद
होने के नाते गोरखनाथ मंदिर से
बरगदवा तक कई सीसीटीवी कैमरे लगे
हुए हैं। लेकिन
पुलिस आज तक खोज बिन
करके अभियुक्तों की
गिरफ्तारी नहीं कर
पायी।
इसलिए थकहार कर वे SSP को सूचना देने पहुंचे। उनका कहना है कि इस घटना से मेरा पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है, इसलिए गोरखनाथ थाना को उचित कार्यवाही करने का आदेश दें।