Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Cm Yogi, Municipal Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

सफाई व्यवस्था में खराबी पर नगर आयुक्त की सख्ती, लापरवाह फर्म को दिए ब्लैकलिस्ट और FIR करने के निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क नगर आयुक्त अजय जैन ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) विभाग की समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाली फर्मों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सभी नालों की शत-प्रतिशत तली झाड़ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नालों की पूरी तरह सफाई होनी चाहिए ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके साथ ही नालों पर लगे स्लैबों के नीचे जमा सिल्ट और कूड़े को बांस की सहायता से निकालने के भी निर्देश दिए गए। कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) तक पहुंचने वाली कूड़ा गाड़ियों की संख्या और वहां पहुंचने वाले कूड़े की मात्रा पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जीटीएस पर पहुंचने वाली सभी गाड़ियों की वेट स्कैनिंग और कैमरे के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे कूड़ा परिवहन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

नालों की सफाई की प्रगति पर असंतोष जताते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्माणाधीन सभी नालों को बरसात शुरू होने से पहले मुख्य प्रणाली से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही विभिन्न फर्मों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जेएस एनवायरमेंट फर्म द्वारा संचालित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, रात्रिकालीन सफाई और स्वीपिंग मशीन से सफाई कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरतने वाले ड्राइवरों और हेल्परों को तत्काल कार्य से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही वीटीएमएस प्रणाली के माध्यम से सभी वार्डों के निर्धारित रूटों को पूरी तरह कवर करने के निर्देश भी दिए गए। एमआरएफ सेंटरों के संचालन में कमियां पाए जाने पर देवेश ट्रेडिंग कंपनी को भी चेतावनी दी गई और व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

Image Source Here...

बैठक में फ्रेश वेस्ट के निस्तारण कार्य की समीक्षा के दौरान हेराइजन सॉल्यूशन फर्म की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे। फ्रेश वेस्ट निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने फर्म को नगर निगम में ब्लैकलिस्ट करने तथा उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपर नगर आयुक्त को उक्त फर्म को हटाकर नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने एसबीएम के अंतर्गत कार्यरत सभी फर्मों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्यों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:25
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब