गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
धर्मशाला में चला नगर निगम का बुलडोजर, 58 हजार 400 रूपए जुर्माना वसूूला, ईटीएफ ने जब्त किया सामान
रूरल न्यूज नेटवर्क।शहर को जाम से राहत दिलाने
और सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान
चलाया। इस दौरान धर्मशाला ओवरब्रिज से लेकर पैडलेगंज और आजाद चौक तक कई जगहों पर
सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।अभियान की शुरुआत पैडलेगंज से हुई, जहां से नगर निगम की टीम
आगे बढ़ते हुए रुस्तमपुर ढाला और फिर आजाद चौक तक पहुंची। रास्ते में सड़क की
पटरियों पर रखी गई गुमटियां, ठेले और दुकानों का सामान हटवाया गया।
कई जगहों पर
दुकानदारों ने सड़क तक अपना सामान फैला रखा था, जिससे यातायात प्रभावित हो
रहा था। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाया।
Image Source Here...
धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे विशेष अभियान चलाया गया
इसके बाद
धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे विशेष अभियान चलाया गया। यहां लंबे समय से अवैध तरीके
से दुकानें लगाई जा रही थीं, जिससे रास्ता संकरा हो गया था और लोगों को आने-जाने में
परेशानी हो रही थी। नगर निगम की टीम ने इन दुकानों को हटाकर रास्ता खाली कराया।
कार्रवाई के
दौरान नगर निगम ने कुल 58,400 रुपए का जुर्माना भी वसूला और बड़ी मात्रा में सामान जब्त
किया। जब्त किए गए सामान को नगर निगम के डिपो में जमा कराया गया है। अधिकारियों का
कहना है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग सड़क पर अतिक्रमण कर रहे थे,
इसलिए सख्ती
करनी पड़ी।नगर निगम के
राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान नगर आयुक्त के निर्देश पर
चलाया गया है और आगे भी शहर के अन्य इलाकों में जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि
अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी,
साथ ही
जुर्माने की राशि भी बढ़ाई जाएगी।
Share On :
×
18:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।