-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कॉमर्स
डिपार्टमेंट की ओर से जीएसटी को लेकर एक नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस
सेमिनार का उद्देश्य जीएसटी की उपलब्धियों, चुनौतियों और
भविष्य की संभावनाओं पर एकेडमिक और प्रैक्टिकल पहलू पर से विचार-विमर्श करना था।
प्रोग्राम में
विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के विशेषज्ञ, टैक्स
एक्सपर्ट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, रिसर्चर्स और स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भारतीय
सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR)
के सहयोग से इस
सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पहली बार कॉमर्स डिपार्टमेंट का इंटरनेशनल जर्नल
पब्लिश किया गया।
सेमिनार की स्मारिका का विमोचन
उद्घाटन सत्र
महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप
प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. एस. वी. पाठक ने स्वागत
भाषण देते हुए संगोष्ठी के उद्देश्य और इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की।
इस अवसर पर विभाग की ओर से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल “Frontiers in Commerce and Management” और सेमिनार की स्मारिका का विमोचन किया गया। यह पल विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा। क्योंकि पहली बार वाणिज्य विभाग का अंतरराष्ट्रीय जर्नल प्रकाशित किया गया।