गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, No parking
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 27-05-2026
रेलवे स्टेशन रोड पर चला नो पार्किंग अभियान, 53 हजार का जुर्माना वसूला, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर हुई कार्रवाई
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क
हादसों पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एसपी ट्रैफिक
अमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान
चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
ई-रिक्शा और अवैध
पार्किंग के खिलाफ चला अभियान
टीआई मनोज कुमार राय, टीआई बीर बहादुर
सिंह, टीआई जगमोहन राय और यातायात पुलिस की टीम ने
शहर में ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर गलत तरीके
से वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
Image Source Here...
रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुई बड़ी कार्रवाई
रेलवे स्टेशन मार्ग पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के
खिलाफ अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े और जाम का
कारण बन रहे तीन और चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 61 वाहनों का चालान किया।
इसके अलावा 12 चार पहिया वाहनों
को क्रेन की मदद से उठाकर यातायात यार्ड भेजा गया, जहां उनके खिलाफ
विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा
कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे अवैध
पार्किंग न करें।
नशे में बस चला रहा चालक पकड़ा गया
चेकिंग अभियान के दौरान एक बस चालक नशे की हालत में वाहन
चलाते हुए पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की।
981 वाहनों का चालान, वसूला गया जुर्माना
शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 981 वाहनों का मोटर
वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।
इस दौरान पुलिस ने 53 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। यातायात पुलिस का कहना है कि आगे भी अभियान
जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share On :
×
13:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।