Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, NSS, campaign • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

अब कॉलेजों को हरा-भरा बनाएगा NSS, पर्यावरण दिवस पर DDU से शुरू हुई अभियान, कुलपति ने लगाया कदम्ब का पौधा

रूरल न्यूज नेटवर्क विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के NSS की ओर से कैंपस के अंदर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक भवन के पीछे हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टीचर्स, अधिकारियों और एनएसएस के वॉलेंटियर्स ने हिस्सा लिया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

प्रोग्राम की शुरुआत यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कदम्ब का पौधा लगाकर की। उसके बाद सभी ने मिलकर कई तरह के छायादार और पर्यावरण के लिए फायदेमंद पौधे लगाए गए। साथ ही NSS की ओर से यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों को हरा- भरा बनाने के लिए पौधरोपण का अभियान शुरू किया गया।

पेड़ बचाना, जरूरत ही नहीं जिम्मेदारी भी- कुलपति

इस मौके पर कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण को बचाना सिर्फ हमारी जरूरत नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। पेड़ इंसान के जीवन का आधार हैं और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में इनका सबसे बड़ा रोल है। उन्होंने छात्रों और वॉलेंटियर्स से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उन्हें जिंदा रखने व उनकी देखभाल करने का भी जिम्मा लें।

NSS चलाएगा बड़ा अभियान

एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस साल यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े अलग-अलग कॉलेजों में बड़े लेवल पर पौधारोपण अभियान चलाने का प्लान है।

युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना एनएसएस का मुख्य मकसद है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़ों के जरिए छात्रों में प्रकृति के प्रति लगाव पैदा करने और वातावरण को साफ-सुथरा व हरा-भरा बनाने की कोशिश की जा रही है।

Image Source Here...

यह पूरा कार्यक्रम कृषि विभाग के डायरेक्टर प्रो. राम रत्न सिंह और डॉ. सौरभ सिंह की देखरेख में पूरा हुआ। इस दौरान प्रो. संदीप दीक्षित, प्रो. आमोद राय, डॉ. टी.एन. मिश्र, डॉ. नुपुर सिंह, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह और प्रॉपर्टी अफसर (सम्पत्ति अधिकारी) अमित सिंह कौशिक समेत भारी संख्या में एनएसएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के आखिर में सभी लोगों ने पर्यावरण और पौधों को बचाने का संकल्प लिया और पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस को हरा-भरा और साफ रखने का मैसेज दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब