Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Modi government • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सुंदरकांड, भजन-कीर्तन के बाद भंडारा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और आरती की गई। आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के बाद भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Image Source Here...

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 सालों में विकास और बदलाव का नया दौर देखा है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित को प्राथमिकता देते हुए काम किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Image Source Here...

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

 डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से पार्टी लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ कार्यकर्ता आगे काम कर रहे हैं।

महानगर पदाधिकारियों ने भी की सहभागिता

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशू, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, मंडल विकास शर्मा, रणविजय शाही और जितेंद्र चौधरी जीतू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सुंदरकांड पाठ और आरती में शामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:25
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब