Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Basti 24-Mar-2026 01:59 PM

शहीद दिवस पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के 20 शहीद परिवारों को मिला पूर्वांचल रत्न सम्मान, सुमन सेवा संस्थान ने याद की वीर गाथाएं

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में शहीद दिवस के अवसर पर गोरखपुर और बस्ती मंडल के 20 शहीद परिवारों को “पूर्वांचल रत्न” सम्मान देकर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया।

सुमन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम भावपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इसके साथ ही भारत के लिए शहादत पाने वाले वीर को याद किया गया। भारत के महान क्रांतिकारि शहीद भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु लोग यादकर भावुक भी हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहजानंद राय मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि देश की आत्मा है।

Image Source Here...

उन्होंने यह भी कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रम लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने शहीदों को श्रद्धा के साथ याद किया।

कार्यक्रम के आयोजक आदित्य द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बेटे, पति या पिता को देश के लिए खोया है, उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है कि शहीदों की कहानियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें, खासकर युवाओं तक, ताकि वे उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ें। भविष्य में इस कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना भी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×