Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, World Bicycle Day • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रैली, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य-पर्यावरण जागरूकता के लिए किया आयोजन

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह ने युवाओं से साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल एक स्वस्थ, सक्रिय और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रतीक है, जो स्वास्थ्य सुधार, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत में योगदान देती है।

Image Source Here...

कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों के जरिए सतत विकास और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने साइकिल को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया। एनएसएस समन्वयक डॉ. धनंजय पाण्डेय ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के मद्देनजर साइकिल के उपयोग को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। रैली के दौरान "साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ", "स्वच्छ पर्यावरण-स्वस्थ जीवन" और "ईंधन बचाओ, भविष्य संवारो" जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम के समापन पर, सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और सप्ताह में कम से कम एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदान्तंम, उपकुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत जी, डॉ. डी.एस. अजीथा, डॉ. प्रशांत रेड्डी, प्रो. सुनील कुमार सिंह, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. विमल दुबे, डॉ. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. अमित दुबे, डॉ. अंजन त्रिवेदी, डॉ. दिलीप मिश्रा, अनिल पटेल सहित एनसीसी कैडेट्स विकास यादव, अतिका तिवारी, उजाला सिंह, नैन्सी श्रीवास्तव, दिव्यांश सिंह, सिद्धार्थ दुबे, अभिषेक मिश्रा, आलोक दीक्षित, शिखर पाण्डेय, अनुभव पाण्डेय, नेहा सिंह और आकांक्षी राय भी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:40
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब