Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Chaitra Navratri 20-Mar-2026 01:36 PM

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने की मां की आराधना, मंदिरों में उमडी भारी भीड़

रूरल न्यूज नेटवर्क चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। गोलघर की काली मंदिर में भक्तों का तांता नजर आया। दूर-दराज से आएं श्रद्धालुओं ने मां काली को चुनरी और नारियल चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। 

मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल सैनी ने बताया- नवरात्रि में हर दिन यहां माता का श्रृंगार किया जाता है। माता रानी के वस्त्र नौ दिन बदले जाते हैं। काली माता को लाल रंग पसंद है इसीलिए लाल रंग के कपड़े ही पहनाएं जाते हैं। रोज मंदिर में सजे फूलों की लड़ियों को बदला जाता है।

सुबह 5 बजे तक ये सब कार्यक्रम हो जाता है उसके बाद माता रानी की आरती की जाती है। उन्हें भोग लगाया जाता है उसके बाद मंदिर का द्वार भक्तों के लिए खोल जाता है।

Image Source Here...

दिन भर भक्तों का तांता लगता

उन्होंने ने बताया कि नवरात्रि में यहां दर्शन करने हर दिन हजारों कि संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुबह से ही लाइन लगा कर खड़े रहते। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहता है। शाम को भी आरती होने तक लोगों की भीड़ लगी रहती है।

  • Image Source Here...

हर मुरादे पूरी होती

 पुजारी ने बताया- गोलघर की काली माता की मान्यता बहुत है। इनके सामने मांगी गई हर मुरादे जरूर पूरी होती हैं। जो भक्त इनके दरबार में मत्था टेकता है, वो खाली हाथ कभी नहीं लौटता। वर्षों से माता के ऊपर भक्तों का विश्वास बना हुआ है। जो बढ़ता ही जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×