-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर की गोरखनाथ
पुलिस ने शनिवार
शाम हत्या की
कोशिश करने के एक आरोपी
को अरेस्ट कर
लिया। पकड़े जाने
के बाद आरोपी
युवक ने बताया
कि पुरानी रंजिश
में जान लेने
के लिए चाकू
मारा था। इसके
बाद वह माफी मांगने लगा।
पुलिस ने आरोपी
के पास से घटना में
इस्तेमाल किया चाकू
भी बरामद कर
लिया है।
आरोपी की पहचान
तिवारीपुर क्षेत्र के तकिया
कवलदह पथरकट रोड
निवासी 19 साल के
सैफ के रूप में हुई
है। आरोपी ने
बताया कि वह ऑनलाइन चाकू
मंगाया था। फिलहाल
पुलिस उसके इस बयान की
जांच कर रही है। पूछताछ
के बाद आरोपी
सैफ को पुलिस
ने रविवार को
स्पेशल कोर्ट में
पेश किया। जहां
से उसे जेल भिजवा दिया
गया।
अब विस्तार से जानें पूरा
मामला
गोरखनाथ के रसूलपुर
छावनी कोठे वाली
मस्जिद के पास रहने वाले
शुभान अल्लाह ने
तहरीर देकर शनिवार
को मुकदमा दर्ज
कराया था। शुभान
अल्लाह ने बताया
कि मेरा भतीजा
इल्ताफ शनिवार दिन
में घर से निकला था।
इस दौरान रास्ते
में रोककर सैफ
ने जान मारने
की नीयत से इल्ताफ के
पेट में चाकू
से वार कर दिया था।
घटना की सूचना
पर परिवार के
साथ हमलोग पहुंचे।
तत्काल खून से लथपथ भतीजे
को जिला अस्पताल
लेकर गए। इसके
बाद पुलिस को
भी सूचना दी।
डॉक्टर ने बताया
कि उसकी हालत
गंभीर है। उन्होंने
बताया कि सैफ बदमाश किस्म
का लड़का है।
आए दिन चौराहे
पर मारपीट करता
रहता है।
तहरीर के आधार
पर मुकदमा दर्ज
कर गोरखनाथ पुलिस
आरोपी की तलाश शुरू कर
दी। तभी मुखबिर
से सूचना मिली
कि सैफ तरंग
ओवरब्रिज के पास
खड़ा है।
वह कहीं भागने
के फिराक में
है। इस सूचना
पर शाम करीब
5:20 बजे पुलिस ने
घेराबंदी कर आरोपी
को अरेस्ट कर
लिया। इसके बाद
सैफ से कड़ाई से पूछताछ
हुई। तब उसने अपना जुर्म
स्वीकार करते हुए
चाकू बरामद कराया।
सैफ घरों में
जाकर एसी और फ्रीज बनाने
का काम करता
है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय, एसआई आदित्य पांडेय और पुलिस टीम शामिल थी।