-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। प्राथमिक विद्यालय कटसहरा के कक्षा 5 के छात्र पंकज कुमार का चयन नवोदय विद्यालय में हो गया है।
पंकज अनिल कुमार के पुत्र हैं। इस उपलब्धि पर पंकज के माता-पिता और विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है।
नवोदय विद्यालय में चयन को
एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सफलता माना जाता है।