BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Patient • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

पेशेंट ने टेक्नीशियन को जड़ा थप्पड़, लात-घूसे मारकर घायल किया, साइकेट्रिस्ट से इलाज की सलाह पर भड़का

रूरल न्यूज नेटवर्क। हॉस्पिटल में इलाज कराने आए पेशेंट ने एक्स-रे टेक्नीशियन को मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि टेक्नीशियन ने उसे साइकेट्रिस्ट से इलाज कराने की सलाह दी थी।

जिससे नाराज पेशेंट ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं अगले दिन फिर वह अपने भाई के साथ 5- 6 लोगों को लेकर पहुंचा और एक्स-रे रूम का दरवाजा बंद कर गाली-गलौज शुरू कर दी।

टेक्नीशियन को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान पंच से उसके चेहरे पर हमला किया गया, जिससे उसके चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप स्थित एक अस्पताल का है।

जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी दीपक यादव शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप स्थित अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन का काम करते हैं।

रविवार शाम बेलघाट क्षेत्र के सोहनाग निवासी प्रमोद यादव इलाज कराने पहुंचा था, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। इस पर टेक्नीशियन ने उसे साइकेट्रिस्ट को दिखाने की सलाह दी, जिससे वह नाराज हो गया।

Image Source Here...

अगले दिन भी 5-6 लोगों को लेकर पहुंचा

आरोप है कि इसके बाद उसने टेक्नीशियन को थप्पड़ मार दिया और मौके से चला गया। लेकिन सोमवार को वह अपने भाई मनोज यादव और 5-6 अज्ञात लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा।

उसके बाद सभी ने एक्स-रे रूम का दरवाजा बंद कर गाली-गलौज शुरू कर दी और टेक्नीशियन को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान पंच से उसके चेहरे पर हमला किया गया, जिससे उसके चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं।

दो नामजद के खिलाफ FIR दर्ज

घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने प्रमोद यादव, मनोज यादव समेत 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।