Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, humidity • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

उमस से लोग बेहाल, 40°C पारा, घर से निकलना हुआ मुश्किल, बारिश का अभी करना होगा इंतजार

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप निकलने और हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर में धूप तेज होने के साथ गर्मी का असर और बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। दिन में हल्के बादल छा सकते हैं और 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बढ़ती गर्मी का असर चिड़ियाघर के वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है। उन्हें गर्मी से बचाने के लिए उनकी देखभाल और खाने में बदलाव किया गया है। वन्यजीवों को हल्का और ताजा खाना दिया जा रहा है। साथ ही पानी वाली चीजें बढ़ाई गई हैं। बाड़ों और नाइट सेल में कूलर-एसी, फॉगर्स और पानी के छिड़काव की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

Image Source Here...

कुछ दिन और सताएगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और उमस बनी रहेगी। सुबह और शाम के समय भी लोगों को गर्मी महसूस होगी। तापमान बढ़ने के साथ परेशानी और बढ़ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जून के बाद मौसम बदलने की उम्मीद है। मानसून की गतिविधियां बढ़ने से बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश शुरू होने के बाद तापमान कम होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

जून में लगातार बढ़ी गर्मी

जून की शुरुआत से ही गोरखपुर में गर्मी का असर बना हुआ है। कई दिनों तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बीच में तापमान थोड़ा कम हुआ, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:35
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब