गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
आज आसानी से मिल रहा पेट्रोल-डीजल, कल लगी थी लंबी लाइन
रूरल न्यूज नेटवर्क।शुक्रवार को पेट्रोल और
डीजल को लेकर हालात पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में नजर आए। जहां एक दिन पहले
यानी गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी, वहीं शुक्रवार को स्थिति बिल्कुल शांत रही।सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित
पेट्रोल पंपों पर बहुत कम भीड़ देखने को मिली। ज्यादातर पंपों पर एक समय में केवल 8–10 लोग ही मौजूद थे।
Image Source Here...
लोग बिना किसी
हड़बड़ी के अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवा रहे थे और 5–10 मिनट के भीतर ही आसानी से वहां से निकल जा रहे थे। न तो
लंबी कतारें दिखीं और न ही किसी तरह की अव्यवस्था।
पेट्रोल पंप
संचालकों और मैनेजरों ने भी स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया। उनका कहना है कि
पहले भी ईंधन की कोई कमी नहीं थी और अभी भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल
उपलब्ध है। सप्लाई लगातार बनी हुई है और कहीं भी स्टॉक खत्म होने जैसी कोई समस्या
नहीं है।उन्होंने लोगों
से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
Image Source Here...
दरअसल, गुरुवार को अचानक बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर
पहुंचने
लगे थे। सुबह से ही कई पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं।
लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा था। शहर के
अलग-अलग इलाकों से भीड़ की तस्वीरें सामने आई थीं, जिससे यह लगा
कि कहीं ईंधन की कमी न हो जाए। इसी आशंका में लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल और
डीजल भरवाना शुरू कर दिया था। हालांकि प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभाला और लोगों
को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की कमी नहीं है।
जिलाधिकारी ने साफ तौर पर
कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई
जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार पेट्रोल पंपों पर नजर बनाए हुए है ताकि कहीं भी
अनावश्यक भीड़ या अव्यवस्था न हो।
Share On :
×
13:29
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।