-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर पुलिस
ने शहर के तमाम थाना क्षेत्र में खोए हुए 852 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए
हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1
करोड़ 27 लाख 78 हजार 4 सौ 17 रुपए है। यह
सभी मोबाइल अलग-अलग समय गायब हुए थे। जिन्हें
सेंट्रल एक्यूपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के
माध्यम से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम की टीम ने कामयाबी हासिल
की।
उन्होंने उन मोबाइल में लगे
सिम को ट्रैस करके डिटेल निकाला और लोकेशन ट्रैक कर खोज निकाला। पुलिस लाइन में
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया। जिससे उनके खिल उठे। CEIR पोर्टल से मिली मदद
एसपी सिटी
निमिष पाटिल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में CEIR पोर्टल पर हुए
रजिस्ट्रेशन और विभिन्न थानों में मिली शिकायत के बाद सीसीटीएनएस सेल की टीम
लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी।
शिकायतकर्ता की ओर से
पोर्टल पर डाले गए ट्रैसिबिलिटी डिटेल्स के आधार पर टीम ने खोये हुए मोबाइल में
इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड का डिटेल निकाला और लोकेशन ट्रेस कर फोन का पता लगाया।
यह काम लगातार करने के बाद
कुल 852 मोबाइल फोन बरामद किए गए
हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार 4 सौ 17 रुपए है।
शुक्रवार को सभी मोबाइल स्वामियों को पुलिस ऑफिस बुलाकर उनका मोबाइल सुरक्षित
सुपुर्द कर दिया गया।
अब तक 2,637 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद
उन्होंने बताया
कि भारत सरकार की ओर से जब से इस पोर्टल की शुरुआत की गई है तबसे गोरखपुर पुलिस ने
कुल 2,637 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर
उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4,49,35,584 है।
थानावार बरामद मोबाइल का
विवरण
1.कैंट-227
2.पिपराइच-79
3.बड़हलगंज-76
4.गोला-59
5.गोरखनाथ -52
6.शाहपुर -49
7.चिलुआताल-41
8.रामगढताल -35
9.राजघाट-29
10.बासगांव-22
11.खोराबार-21
12.झंगहा-21
13.हरपुर बुदहट-18
14.तिवारीपुर-17
15.सहजनवा-14
16.कोतवाली-12
17.कैम्पियरगंज-13
18.गगहा-11
19.गीडा-12
20.बेलीपार-11
21.एम्स-8
22.सिकरीगंज-7
23.गुलरिहा-6
24.खजनी-5
25.पीपीगंज-4
26.उरूवा बाजार-3
कुल -852