Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Police recruitment exam • गोरखपुर / चरगांवा • 09-06-2026

44 केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा, दूसरे दिन शुरू हुई एंट्री, दूरबीन-CCTV से हो रही निगरानी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन मंगलवार को शुरू हो गया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन दूरबीन और सीसीटीवी से चप्पे चप्पे पर निगरानी बनाई हुई है। जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान कुल 1,16,784 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 19,464 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Image Source Here...

 एसटीएफ और सर्विलांस टीम सक्रिय

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि नकल, फर्जीवाड़े या किसी अन्य गड़बड़ी की कोशिश को समय रहते रोका जा सके।

केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय से पहुंचना जरूरी है।

Image Source Here...

पहले दिन 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

सोमवार को परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 38,928 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन केवल 28,237 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। इस तरह कुल 10,691 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पहली पाली में 19,464 अभ्यर्थियों के मुकाबले 14,037 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 5,427 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 19,464 अभ्यर्थियों में से 14,200 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 5,264 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर बढ़ाई निगरानी

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के गोरखपुर पहुंचने को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था

रेलवे स्टेशन परिसर में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाया गया है। साथ ही हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। यहां पुलिसकर्मियों के साथ शिक्षक भी तैनात हैं, जो अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और संबंधित विद्यालयों की जानकारी देने में मदद कर रहे हैं।

ट्रेनों की जानकारी देने के निर्देश

पुलिसकर्मियों को ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराकर अभ्यर्थियों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन का दावा, शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा

प्रशासन का कहना है कि अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:01
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण