Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Police • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

पुलिसकर्मी से साइबर फ्रॉड, जालसाजों ने फोन हैक कर उड़ाए 1.39 लाख, साइबर क्राइम थाने में एफआईआर

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में पुलिसकर्मी से 1.39 लाख के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी के मुताबिक जालसाजों ने फोन हैक कर यूपीआई के माध्यम से पैसे उड़ा दिए। खाते से 3 बार में पैसे ट्रांजेक्शन किए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जोहरपुर गांव निवासी गोपाल जय सिंह यातायात पुलिस में तैनात हैं।

Image Source Here...

गोपाल जय सिंह ने बताया कि 7 मई 2026 को बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 1.39 लाख रुपये निकाल लिए गए। 7 मई को तीन बार में 70 हजार, 20 हजार और 8 मई को 49 हजार 986 रुपये निकाले गए हैं। बैंक जाने पर इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मैंने स्टेटमेंट निकलवाया। उन्होंने बताया कि यह पैसे मेरा फोन हैक करके निकाला गया है। इस वजह से मेरे मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज भी नहीं आया है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक से आरोपियों के खाते का डिटेल निकलवाया जा रहा है।

Image Source Here...

फोन हैकिंग से बचने के 7 उपाय

अनजान लिंक पर क्लिक न करें, Play Store/App Store के अलावा APK डाउनलोड न करें।

ऐप्स को जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें, फालतू एक्सेस बंद रखें।

• OTP, ATM PIN, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें।

 • AnyDesk, TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप अनजान व्यक्ति के कहने पर न चलाएं।

फ्री WiFi पर बैंकिंग या UPI ट्रांजेक्शन करने से बचें।

फोन और सभी ऐप्स नियमित रूप से अपडेट रखें।

 • साइबर घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

• WhatsApp, Google और UPI ऐप्स में 2-Step Verification App Lock जरूर ऑन रखें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:41
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब