Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Pre-monsoon • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

प्री-मानसून एक्टिव, ठंडी हवाओं-बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 16 जून के बाद शुरू हो सकता है मानसूनी दौर

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए गुरुवार की सुबह राहत लेकर आई। प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। ठंडी हवाएं चलने और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को गोरखपुर में प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान 27 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Image Source Here...

14 जून तक बदला रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 से 14 जून के बीच पूर्वी यूपी में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इसका असर गोरखपुर और आसपास के जिलों में भी दिखाई देगा। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। कई जगहों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

 बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी मानसून की रफ्तार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के लिए अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 15 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ना शुरू होगा। इससे मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां मजबूत होंगी।

अगर मानसून की रफ्तार सामान्य रही तो 16 से 18 जून के बीच गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल मानसून पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम और बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था तापमान

जून की शुरुआत से ही गोरखपुर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से उमस लगातार बढ़ रही थी। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। 10 जून को पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में गुरुवार की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब