Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, PAC soldier 21-May-2026 04:03 PM

बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू, PAC जवानों को दी ट्रेनिंग, राप्ती किनारे शुरू हुआ बचाव अभ्यास

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में मानसून शुरू होने से पहले बाढ़ और दूसरी आपदाओं से निपटने के लिए 26वीं वाहिनी PAC ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को राप्ती नदी के श्रीराम घाट, नौसड़ थाना गीडा में ‘बी’ दल (बाढ़ राहत दल) का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया। सेनानायक निहारिका शर्मा IPS की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजन के बाद जवानों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बताया गया कि बाढ़ आने पर किस तरह तेजी से राहत और बचाव कार्य करना है। जवानों को नदी और पानी वाले इलाकों में सुरक्षित तरीके से काम करने, नाव चलाने और लोगों को बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही राहत कार्य में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों को चलाने की भी जानकारी दी गई।

Image Source Here...

 आपदा के समय मिलकर काम करने का कराया अभ्यास

अधिकारियों ने जवानों को समझाया कि बाढ़ के दौरान सबसे जरूरी होता है समय पर मदद पहुंचाना। इसके लिए टीम बनाकर काम करना, एक-दूसरे से लगातार संपर्क बनाए रखना और सही तरीके से बचाव अभियान चलाना जरूरी है। जवानों को ऐसी परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, जहां कम समय में ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचानी होती है।

सेनानायक निहारिका शर्मा ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं में राहत दल की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। उन्होंने जवानों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता और तेजी के साथ काम करना जरूरी है। सही समय पर पहुंची राहत टीम कई लोगों की जान बचा सकती है।

 उपकरणों के इस्तेमाल की भी दी गई ट्रेनिंग

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को राहत कार्य में इस्तेमाल होने वाली नाव, रस्सी, सुरक्षा जैकेट और दूसरे उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। जवानों को बताया गया कि बचाव अभियान के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण काम होता है।

इस मौके पर सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, शिविरपाल मोहम्मद कासिम, बी दल प्रभारी सीसी राणा प्रताप चौहान, सीसी नीतीश चंद शुक्ला, सीसी राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×