BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Program, World • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम, 21 लोगों को किया सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित प्रेरणा श्री सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर हुआ। इसका उद्देश्य टीबी मुक्त अभियान को और मजबूत करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान, टीबी चैंपियन और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने जिले की 293 टीबी मुक्त और 99 सिल्वर ग्राम पंचायतों की उपलब्धि की जानकारी दी। इनमें से चयनित 10 ग्राम प्रधानों, टीबी चैंपियन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने टीबी उन्मूलन में सभी के सहयोग को सराहा।

Image Source Here...

रेड क्रॉस की ओर से मरीजों को पोषण पोटली वितरित

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। विधायक ने अपने हाथों से मरीजों को यह सामग्री देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना की। इस पहल से मरीजों को इलाज के साथ पोषण भी मिल सकेगा।

इस मौके पर खोराबार ब्लॉक प्रमुख, रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ चेस्ट विशेषज्ञ डॉ बीएन अग्रवाल, एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी, निजी और सरकारी चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 21 लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Image Source Here...


समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह होती है ठीक

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि टीबी का सही समय पर पता लगना और नियमित दवा लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है, इसलिए मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिले में कई मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और अब अन्य मरीजों की मदद कर रहे हैं। ऐसे लोगों को टीबी चैंपियन के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिससे अन्य मरीजों को भी प्रेरणा मिलती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:08
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।