-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जंक्शन पर
यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब यात्रियों को ट्रेनों
की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्टेशन परिसर
में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री मोबाइल पर ही अगले चार घंटे में आने-जाने
वाली ट्रेनों की जानकारी देख सकते हैं। इसके जरिए निरस्त, मार्ग परिवर्तन और री-शेड्यूल ट्रेनों की स्थिति भी तुरंत
पता चल रही है।
रेलवे की ओर से
इस व्यवस्था के लिए इन-हाउस वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन
करते ही यात्री सीधे वेबपेज पर पहुंच जाते हैं, जहां ट्रेनों
की जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है। वेबपेज में ऑटो-रिफ्रेश और ऑटो-स्क्रॉल की
सुविधा दी गई है, जिससे
यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट मिलते रहते हैं और उन्हें बार-बार पेज रिफ्रेश करने
की जरूरत नहीं पड़ती। व्हाइट बोर्ड
की जगह शुरू हुआ डिजिटल इंटरफेस पूर्वोत्तर
रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की
जानकारी व्हाइट बोर्ड पर मैन्युअल तरीके से लिखी जाती थी। अब उसकी जगह डिजिटल
इंटरफेस लागू किया गया है। इससे यात्रियों को अधिक सटीक और समय पर जानकारी मिल रही
है और सूचना अपडेट करने की प्रक्रिया भी आसान हो गई है।
इन-हाउस वेब एप्लीकेशन के जरिए गोरखपुर जंक्शन से अगले चार घंटे में प्रस्थान करने वाली ट्रेनों की लाइव स्थिति दिशा के अनुसार दिखाई जाती है। इससे यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी हो रही है और स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ भी कम हो रही है। निरस्त और मार्ग परिवर्तन ट्रेनों को किया गया हाइलाइट रेलवे अधिकारियों के अनुसार वेबपेज पर उन ट्रेनों को विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है, जिनका मार्ग बदला गया है, जो री-शेड्यूल हैं, नियंत्रित हैं या निरस्त हैं। इससे यात्रियों को तुरंत स्पष्ट जानकारी मिल जाती है और अंतिम समय में होने वाली असुविधा या भ्रम की स्थिति से बचाव हो रहा है।