-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर और दिल्ली में पशु आहार और पोल्ट्री
फीड उद्योग में ट्रेडमार्क उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।
दिल्ली की रोहिणी स्थित उत्तर-पश्चिम जिला न्यायालय के आदेश पर ओम शक्ति कैटल
फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान करोड़ों
रुपये का माल जब्त किया गया।
यह कार्रवाई ओम एग्रो फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद हुई। याचिका में ब्रांड की अवैध नकल और ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। न्यायालय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया। न्यायालय के आदेश के बाद, ओम शक्ति कैटल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान, ट्रेडमार्क उल्लंघन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उत्पाद बरामद किए गए।