Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Railway, Minister • गोरखपुर / चरगांवा • 19-03-2026

रेल मंत्री ने सांसद रवि किशन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, अब दादर से गोरखपुर रूट की ट्रेन रेगुलर चलेंगी, यात्रियों को मिलेगा लाभ

रूरल न्यूज नेटवर्क पूर्वांचल और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दादर-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी रूप से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है। इससे अब यात्रियों को बार-बार अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और सफर ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन संख्या 01027/01028 को नियमित संचालन की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 11047/11048 नंबर से दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इस फैसले की आधिकारिक जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को भेजे गए पत्र में दी है।

Image Source Here...

सांसद रवि किशन ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूर्वांचल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उनका कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दादर-गोरखपुर रूट पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, व्यापारी, छात्र और अन्य यात्री सफर करते हैं। पहले यह ट्रेन स्पेशल होने के कारण इसकी उपलब्धता सीमित रहती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब इसे नियमित एक्सप्रेस बना दिए जाने से यात्रा ज्यादा आसान और भरोसेमंद हो जाएगी।

Image Source Here...

मुख्य बातें:

स्पेशल ट्रेन 01027/01028 अब नियमित एक्सप्रेस बनी

 ▪ नया नंबर 11047/11048 दादर–गोरखपुर एक्सप्रेस

रेल मंत्री के पत्र से हुई आधिकारिक पुष्टिलाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

रवि किशन ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को कई बार रेल मंत्रालय के सामने उठाया था और लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयास और केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब यह सुविधा लोगों को मिल सकेगी। रेल मंत्रालय ने अपने पत्र में साफ किया है कि यह फैसला जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिल सकें।

इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी और समय के साथ-साथ खर्च की भी बचत होगी। सांसद ने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार काम करते रहेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:27
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब